[ad_1]
हरियाणा के पंचकूला में चलती ट्रेन से बैग चोरी हो गया। बैग में कपड़े और 15 हजार रुपए कैश था, जिसे चोर ले गए। कानपुर के कारोबारी की शिकायत पर चंडीगढ़ GRP ने मामला दर्ज कर करते हुए घटना की जांच शुरू कर दी है। उत्तरप्रदेश के कानपुर शहर में गोविंद नगर निवासी रोहित बत्तरा ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ शिमला घूमने के लिए आ रहा था। नेताजी एक्सप्रैस ट्रेन से उन्हें कालका पहुंचा था, उसके बाद वे शिमला जा रहे थे। शिमला से लौटकर उन्हें चंडीगढ़ की एक शादी में शामिल होना था। जब उनकी ट्रेन अंबाल से पंचकूला के बीच थी, इसी दौरान उनका बैग किसी ने चोरी कर लिया। राहित बत्तरा के अनसुार उनका कानपुर में इंटरलॉकिंग टाइल की फैक्ट्री है। बैग में शादी के लिए कपड़े लेकर आए थे। जेब कटने से बचने के लिए उन्होंने कैश भी बैग में ही रख दिया था। चोरी के समय बैग में 15 हजार रुपए थे, जिसे चोर ले गए। चल रही है जांच : मनजीत सिंह चंडीगढ़ GRP के जांच अधिकारी मनजीत सिंह ने बताया कि कालका थाना से जीरो एफआईआर उनके पास ट्रांसफर होकर आई है। वे चोरी के मामले की जांच में जुटे हैं। जल्द ही मामले के आरोपियों को ट्रैस कर लिया जाएगा।
[ad_2]
पंचकूला में चलती ट्रेन से बैग चोरी: कानपुर का कारोबारी परिवार, चंडीगढ़ शादी में शामिल होने और शिमला घूमने आया – Panchkula News

