[ad_1]
हिसार। वार्ड 5 स्थित प्राचीन दुर्गयाना मंदिर के दान पात्र से बुधवार तड़के चोरों ने 10 हजार रुपये चोरी कर लिए। इस वारदात को अंजाम देने वाले चोर सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गए हैं। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
मंदिर के पास रहने वाले पार्षद भीम महाजन ने बताया कि बुधवार सुबह करीब 3:10 बजे डेयरी के मालिक का फोन आया, जिसमें बताया गया कि मंदिर में कुछ संदिग्ध लोग घुसे हैं। इसके बाद मंदिर समिति के प्रधान सुभाष नागपाल और पुजारी ललित शर्मा मंदिर पहुंचे, तो देखा कि दान पात्र का ताला टूटा हुआ था और उसमें रखी दानराशि गायब थी।
सीसीटीवी फुटेज चेक करने पर यह सामने आया कि सुबह 2:55 बजे एक युवक रॉड लेकर आता है और ताला तोड़ने की कोशिश करता है, लेकिन ताला नहीं टूटता। इसके बाद दूसरा युवक आता है और दोनों मिलकर ताला तोड़ते हैं और दान राशि लेकर भाग जाते हैं। पार्षद ने बताया कि चोरों ने एक दुकान पर भी ताले तोड़े, लेकिन वहां से कुछ नहीं चोरी कर पाए। इसके अलावा उन्होंने कुछ घरों में भी सेंधमारी करने का प्रयास किया।
मंदिर समिति के प्रधान सुभाष नागपाल ने बताया कि तीन महीने से दानपात्र नहीं खोला गया था। पुजारी ललित शर्मा ने भी बताया कि जब वह मंदिर आ रहे थे, तो रास्ते में उन चोरों को देखा था। एचटीएम थाना प्रभारी ईश्वर सिंह ने बताया कि अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में ले लिया गया है।
[ad_2]
Hisar News: प्राचीन दुर्गयाना मंदिर के दान पात्र से 10 हजार रुपये चोरी




