[ad_1]
{“_id”:”69cd8c9f7ae3f0827d027adb”,”slug”:”devotees-arrived-at-sai-utsav-ambala-news-c-36-1-sknl1003-160820-2026-04-02″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Ambala News: साईं उत्सव में पहुंचे श्रद्धालु”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
अंबाला सिटी। श्री गणपति साईं कृपा सेवा समिति की ओर से 15वें साईं उत्सव एवं भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। यह धार्मिक कार्यक्रम अंबिका माता मंदिर के समीप श्री राधा कृष्ण खाटू श्याम मंदिर के प्रांगण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत सात बजे हुई। इसमें सुप्रसिद्ध कलाकार मनी लाडला और मास्टर बॉबी ने अपनी सुमधुर आवाज में भजनों की अमृत वर्षा की। कलाकारों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया और पूरा मंदिर परिसर साईं नाथ महाराज की जय के जयकारों से गूंज उठा। उत्सव के पावन अवसर पर समिति द्वारा विशाल भंडारे की भी व्यवस्था की गई। देर रात तक चले इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन किए और प्रसाद ग्रहण किया। संवाद
[ad_2]
Source link




