[ad_1]
अंबाला। कैंट में निर्माणाधीन अंतरराष्ट्रीय स्तर के वार हीरोज मेमोरियल स्टेडियम के भीतर स्थित बने ऑल वेदर स्विमिंग पूल और जिम्नास्टिक हॉल से चोरों ने एयर कंडीशनर के कॉपर पाइप चोरी कर लिए। एसी तक जाने वाले मोटी तारें तक काट कर ले गए। सीआईए-2 की टीम ने कुम्हार मंडी निवासी दीपक को काबू कर लिया है।
स्टेडियम की सुरक्षा के लिए चौकीदारों की तैनाती की गई है, इसके बावजूद चोरों ने अंधेरे का फायदा उठाकर स्विमिंग पूल और जिम्नास्टिक हॉल के बाहर तक पहुंच गए थे। जिला खेल अधिकारी राम स्वरूप ने बताया कि स्टेडियम में से एसी के कॉपर के पाइप के अलावा कुछ तारें चोरी हुई है। पुलिस को सूचित कर दिया गया था। स्टेडियम के आसपास गश्त बढ़ाने की भी मांग उठाई है ताकि दोबारा चोरी न हो सके। संवाद
[ad_2]
Source link



