Karnal News: समिति के हस्ताक्षर और पोर्टल अपडेट होने का इंतजार… अटकीं 200 से ज्यादा रजिस्ट्री Latest Haryana News

[ad_1]

करनाल। नए कलेक्टर रेट तो जिला प्रशासन ने लागू कर दिए हैं लेकिन इन नए रेटों पर पहले दिन रजिस्ट्री नहीं हो पाई। क्योंकि कलेक्टर रेट पर अंतिम निर्णय लेने वाली समिति के हस्ताक्षर नहीं हुए, दूसरा रजिस्ट्री पोर्टल पर सभी क्षेत्रों के नए रेट अपलोड नहीं किए गए। ऐसे में रजिस्ट्री संबंधित कामकाज जिले की पांच तहसील और तीन सब तहसील में बुधवार को पूरी तरह से बंद रहा। इस कारण पूर्व में शेड्यूल करीब 200 रजिस्ट्री अटक गईं।

एक दिन पहले तक बुधवार के लिए जिले की सभी तहसीलों में कुल 39 रजिस्ट्री टोकन कटे, कलेक्टर रेट अपडेट न होने के कारण इनमें से एक भी टोकन स्वीकार नहीं हुआ। इससे जहां लोगों की रजिस्ट्री न होने से उनकी प्रक्रिया में व्यवधान आएगा, वहीं नए सिरे से टोकन व स्टांप ड्यूटी की प्रक्रिया करनी होगी। वहीं सरकार का राजस्व भी रुका है।

राजस्व अधिकारियों का दावा है कि दो दिन तक प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही रजिस्ट्री का कार्य शुरू हो पाएगा। क्योंकि अभी कई क्षेत्रों में रेट कम करने और कई जगह बढ़ाने के लिए अलग-अलग उपमंडल व तहसील स्तर से आपत्तियां और दावे लगे हैं। इन पर समितियां निर्णय ले रही हैं। जब तक यह तय नहीं हो जाता, तब तक पोर्टल पर भी अपलोड नहीं किया जा सकता और इसके बिना रजिस्ट्री भी नहीं होगी। विदित हो कि कई क्षेत्रों में प्रशासन की ओर से 75 प्रतिशत तक कलेक्टर रेट बढ़ाया गया है। जबकि कुछ जगहों पर सामान्य 10 से 15 प्रतिशत तक की वृद्धि हुई है।

आठ माह पहले हुई थी बढ़ोतरी

विदित हो कि 2025 में अप्रैल में निर्णय वापस लेनके के बाद जिला प्रशासन ने एक अगस्त से नए कलेक्टर रेट लागू किए थे। तब भी कॉलोनियों के आवासीय क्षेत्र में अधिकतम 70 प्रतिशत तक कलेक्टर रेट बढ़ाया गया था।

वर्जन

नए कलेक्टर रेट लागू हो चुके हैं। इन पर संबंधित तहसील की समितियों के हस्ताक्षर होना और पोर्टल पर अपलोड होना शेष है। इस कारण बुधवार को रजिस्ट्री नहीं हो पाई। एक दो दिनों में रजिस्ट्री का काम शुरू होगा। – मनीष यादव, जिला राजस्व अधिकारी

[ad_2]
Karnal News: समिति के हस्ताक्षर और पोर्टल अपडेट होने का इंतजार… अटकीं 200 से ज्यादा रजिस्ट्री