{“_id”:”69cd7f64969bc3fcb7083adb”,”slug”:”63438-rupees-withdrawn-from-the-account-by-sending-a-fake-invoice-of-the-bike-rohtak-news-c-17-1-rtk1037-833472-2026-04-02″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Rohtak News: बाइक का फर्जी चालान भेज खाते से निकाले 63,438 रुपये”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Thu, 02 Apr 2026 01:56 AM IST
रोहतक। आईएमटी स्थित एग्रो फूड प्रोडक्ट कंपनी के मशीन ऑपरेटर रमेश कुमार को बाइक कर फर्जी चालान का लिंक भेजकर साइबर ठगों ने 63,438 रुपये निकाल लिए। आईएमटी थाने में अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस को दी शिकायत में राजस्थान के बहरोड़ जिले के गांव कैरोड़ी निवासी रमेश सिंह ने बताया कि 25 मार्च को उनके व्हाट्सएप नंबर पर मैसेज आया। मैसेज में एम परिवहन लिखा था। साथ में उसकी बाइक का नंबर लिखा था। उसने जैसे ही लिंक पर क्लिक किया तो मोबाइल हैंग हो गया। खाते से एक बार में 30,204 रुपये व दूसरी बार में 33,234 रुपये निकले मिले। ब्यूरो
Trending Videos
[ad_2]
Rohtak News: बाइक का फर्जी चालान भेज खाते से निकाले 63,438 रुपये