[ad_1]
हरियाणा में नेशनल हाईवे और एक्सप्रेसवे पर चलना आज से महंगा हो गया है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने टोल रेट बढ़ा दिए हैं। टोल के रेट 5 रुपए से 35 रुपए तक बढ़ा दिए गए हैं। गुरुग्राम में द्वारका एक्सप्रेसवे पर बजघेड़ा टोल प्लाजा सबसे महंगा है। यहां सिंगल ट्रिप के 225 रुपए देने होंगे। हिसार के चौधरीवास टोल प्लाजा पर कार ड्राइवरों को अब ₹5 और बाडोपट्टी टोल पर ₹10 अधिक चुकाने होंगे। करनाल के बसताड़ा टोल से गुजरने वाले वाहन चालकों को सिंगल जर्नी पर 5 से 30 रुपए एक्स्ट्रा देने होंगे। रेवाड़ी के गंगायचा टोल प्लाजा पर हैवी व्हीकल की डबल ट्रिप के सिर्फ 5 रुपए बढ़ाए गए हैं। जानिए अलग-अलग टोल प्लाजा पर क्या रेट…. गुरुग्राम: धामडोज टोल गुरुग्राम: बजघेड़ा टोल करनाल: बसताड़ा टोल सिरसा: भावदीन टोल सिरसा: खुईयां मलकाना टोल रेवाड़ी: गंगायचा टोल हिसार: चौधरीवाल टोल हिसार: रामायण-मय्यड़ टोल हिसार: बाडोपट्टी टोल हिसार: लांधड़ी टोल यमुनानगर: माजरा टोल
[ad_2]
हरियाणा में टोल प्लाजा से गुजरना महंगा हुआ: ₹5 से ₹35 तक बढ़ोतरी; गुरुग्राम के बजघेड़ा टोल पर सिंगल ट्रिप के ₹225 देने होंगे – Jind News


