[ad_1]
करनाल। चंडीगढ़ की कैन इमीग्रेशन कंपनी ने चार चमन निवासी जितेंद्र कुमार के दो बच्चों को आस्ट्रेलिया भेजने का झांसा देकर 13.4 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली। पुलिस महानिदेशक के आदेश पर शिकायत की जांच के बाद थाना सिविल लाइन ने आरोपी मालिक बेअंत सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
शिकायतकर्ता चार चमन निवासी जितेंद्र कुमार की ओर से दर्ज कराई शिकायत में बताया गया है कि उन्होंने अपने बेटे चितवन और बेटी विभूती को आस्ट्रेलिया में भेजने के लिए चंडीगढ़ के सेक्टर 34ए स्थित कैन वीजा इमीग्रेशन से संपर्क किया था। सेंटर के एमडी बेअंत सिंह ने 13.4 लाख रुपये में दोनों को आस्ट्रेलिया भेजने की हामी भरी। रुपये लेने के बाद भी उनके बच्चों को विदेश नहीं भेजा।
सिविल लाइन थाना प्रभारी रामलाल ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपी बेअंत सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी और इमीग्रेशन अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
अन्य लोगों से भी रुपये लिए, नहीं भेजा विदेश
पुलिस के अनुसार, शिकायत की जांच में सामने आया कि आरोपी सेंटर संचालक बेअंत सिंह ने यमुनानगर के गदाैली गांव निवासी मान सिंह, कैथल जिला के महमदपुर गांव निवासी हरबंस सिंह के बच्चों को भी विदेश भेजने की एवज में रुपये लिए थे। उनको भी विदेश नहीं भेजा। पुलिस ने आरोपी को बुलाया लेकिन वह जांच में शामिल नहीं हुआ।
[ad_2]
Karnal News: भाई-बहन को आस्ट्रेलिया भेजने का झांसा देकर 13.4 लाख ठगे




