Karnal News: बलदेव बने श्रद्धानंद अनाथालय ट्रस्ट के प्रधान Latest Haryana News

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल

Updated Wed, 01 Apr 2026 12:21 AM IST


श्रद्धानंद अनाथालय ट्रस्ट के प्रधान बने बलदेव राज और अन्य पदा​धिकारियों का स्वागत करते सदस्य। स



करनाल। श्रद्धानंद अनाथालय ट्रस्ट की नई कार्यकारिणी का चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो गया। खास बात यह रही कि प्रधान, महाप्रबंधक, महासचिव और कोषाध्यक्ष पद के लिए एक-एक उम्मीदवार ने ही नामांकन दाखिल किया, जिसके चलते सभी पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए। चुनाव अधिकारी सोमनाथ कांबोज के अनुसार बलदेव राज को प्रधान, गोपीनाथ को महाप्रबंधक, कर्णवीर आर्य को महासचिव और महेश कुमार को कोषाध्यक्ष चुना गया है। ट्रस्ट के सदस्यों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया। ये सभी पदाधिकारी लगातार तीसरी बार अपनी-अपनी जिम्मेदारी संभालेंगे। संवाद


Trending Videos

[ad_2]
Karnal News: बलदेव बने श्रद्धानंद अनाथालय ट्रस्ट के प्रधान