स्वयं सेवा के माध्यम से ही सर्वांगीण विकास संभव : डॉ. पवन शर्मा Latest Haryana News

[ad_1]


27- एसआरएस स्कूल में एनएसएस ​शिविर के समापन अवसर पर स्वंयसेवकों को सम्मानित करते डॉ. पवन शर्मा,
– फोटो : mrt



रोहतक। बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन के अध्यक्ष डॉ. पवन शर्मा ने बच्चों को संबोधित किया कि स्वयं सेवा (स्वयंसेवा) के माध्यम से ही सर्वांगीण विकास संभव है। उन्होंने छात्रों को राष्ट्र निर्माण में इस भावना को अपनाने के लिए प्रेरित किया। वे एसआरएस पब्लिक स्कूल आईएमटी में आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के समापन पर संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में सांस्कृतिक एवं योग गतिविधियों का आयोजन हुआ। एसआर कॉलेज ऑफ एजुकेशन की प्रिंसिपल डॉ. सुनीता कौशिक ने शिविर के आयोजन के लिए शिक्षकों एवं आयोजकों का उत्साहवर्धन किया। समारोह के दौरान सभी विद्यार्थियों एवं कार्यक्रम से जुड़े अधिकारियों को विद्यालय की ओर से प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। इस दौरान पूर्व जिला समन्वयक विजय शर्मा, वर्तमान जिला समन्वयक अनुज मलिक, जिला शिक्षा अधिकारी मनजीत मलिक व अन्य भी उपस्थित रहे। संवाद


Trending Videos

[ad_2]
स्वयं सेवा के माध्यम से ही सर्वांगीण विकास संभव : डॉ. पवन शर्मा