[ad_1]
सिरसा। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से तीन युवकों को 28.364 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन ने बताया कि एबीवीटी स्टाफ सिरसा की एक टीम सोमवार को गश्त के दौरान सुर्खाब चौक की ओर जा रही थी। इसी दौरान एक बाइक सवार युवक पुलिस को देखकर अचानक मुड़कर भागने लगा। शक के आधार पर पुलिस ने उसे काबू कर लिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 14 ग्राम 27 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी सतीश कुमार उर्फ नोनी निवासी इंदिरा कॉलोनी सिरसा का रहने वाला है।
इसी प्रकार सीआईए सिरसा की टीम नहर पुल मलड़ी रोड की पर गश्त कर रही थी। वहां एक बाइक सवार युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। तलाशी में उसके पास से 8 ग्राम 300 मिलीग्राम हेरोइन बरामद की गई। आरोपी गुरप्रीत निवासी गांव रोड़ी सिरसा का रहने वाला है। वहीं, सीआईए ऐलनाबाद ने एक व्यक्ति 6 ग्राम 37 मिलीग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया। आरोपी सुखवंत सिंह उर्फ सूखा निवासी वार्ड नंबर 13 रानियां का रहने वाला है। आरोपियों को अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
[ad_2]
Sirsa News: 28.364 ग्राम हेरोइन सहित तीन आरोपी गिरफ्तार



