Mahendragarh-Narnaul News: दानपात्र का ताला तोड़ नकदी चोरी haryanacircle.com

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल

Updated Mon, 30 Mar 2026 11:34 PM IST


फोटो 13मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे को देखते हुए ग्रामीण।स्रोत ग्रामीण



नारनौल। खंड सिहमा के गांव सागरपुर स्थित हरनाम गिरि मंदिर में बीती रात चोर ने दानपात्र का ताला तोड़कर नकदी चोरी कर ले गए। सोमवार दोपहर करीब 12 बजे जब गांव के युवक मंदिर पहुंचे तो उन्होंने दानपात्र का ताला टूटा हुआ देखा। इसके बाद डायल 112 पर सूचना दी गई। सीसीटीवी फुटेज में एक संदिग्ध व्यक्ति कंबल ओढ़े नजर आ रहा है। अटेली थाना प्रभारी सज्जन सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। गांव के सरपंच सूबे सिंह ने बताया कि चोर ने पहले मंदिर के तीन सीसीटीवी कैमरों के तार काट दिए।


Trending Videos

[ad_2]
Mahendragarh-Narnaul News: दानपात्र का ताला तोड़ नकदी चोरी