[ad_1]
Last Updated:
सोनीपत के गांव नांदनोर में बिहार के नवाब ने वीडियो कॉल वाली युवती से शादी की जिद में पिता को पीटा, गांव की लड़की से छेड़छाड़ पर ग्रामीणों ने मारकर अस्पताल भेजा.
सोनीपत. हरियाणा के सोनीपत के गांव नांदनोर में गन्ने कि छिलाई करने आए युवक पर आशिकी का भूत इस तरह सवार हो गया कि उसने अपने पिता से युवती से शादी करवाने की जिद अड़ गया. पिता के मना करने पर युवक ने अपने पिता को बेरहमी से पीटकर घायल कर दिया. उसके बाद गांव कि एक लड़की से छेड़छाड़ कि तो ग्रामीणों ने उसकी धुनाई कर दी.
मामले का तूल पकड़ता देख व युवक कि हरकते देख ग्रामीण व परिजन उसे लेकर नागरिक अस्पताल में पहुँचे. जहाँ उसे नींद का इंजेक्शन लगवाकर शांत करवाया. उसके बाद उसे बिहार कि रेल गाड़ी में बैठाकर रवाना हो गए.दरअसल, नागरिक अस्पताल के आपातकालीन कक्ष में युवक का उपचार किया गया. युवक दो दिन से ग्रामीणों व खुद के परिजनों के लिए आफत बना हुआ है. रस्सी से बंधे हाथ और गले में बांधा गया पटका उसे काबू करने के लिए बांधा गया है.
युवक पर आरोप है कि वह काफी दिनों से मोबाइल पर वीडियो कॉल के जरिए एक युवती से बातचीत करता रहता है. दिन रात वह युवती से मोबाइल के जरिए जुड़ा रहता है. युवक के पिता व ग्रामीण का आरोप है कि वह वीडियो कॉल पर बात करने वाली लड़की से शादी करने की जिद कर रहा है. उसके पिता ने मना किया तो उसने उसके साथ मारपीट करना शुरू कर दिया. नागरिक अस्पताल में आए ग्रामीण ने बताया कि उल्टी सीधी हरकतें करने वाले युवक का नाम नवाब है और वह बिहार का रहने वाला है. काफी दिनों से एक युवती से फ़ोन पर वीडियो के जरिए बात करता रहता है. बार बार बोल रहा है कि उसकी शादी करवा दो. गांव में लड़की के साथ भी छेड़छाड़ की. उसे लेकर अस्पताल में आए है.
About the Author

Vinod Kumar Katwal, a Season journalist with 14 years of experience across print and digital media. I have worked with some of India’s most respected news organizations, including Dainik Bhaskar, IANS, Punjab K…और पढ़ें
[ad_2]

