{“_id”:”69caed884d50effbb5058a61″,”slug”:”the-city-magistrate-heard-complaints-at-the-resolution-camp-ambala-news-c-36-1-amb1002-160672-2026-03-31″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Ambala News: समाधान शिविर में नगराधीश ने सुनीं शिकायतें”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
उपायुक्त कार्यालय में शिकायत रखते लोग। विभाग – फोटो : samvad
अंबाला सिटी। उपायुक्त कार्यालय में सोमवार को समाधान शिविर का आयोजन हुआ। इसमें नगराधीश ने शिकायतें सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को शिकायतों का समयबद्ध रूप से जल्द समाधान करवाने के निर्देश दिए। इस मौके पर उनके साथ एसीयूटी राहुल कनवरिया भी उपस्थित रहे। गांव सौंटा से हरपिंदर सिंह ने अपने परिवार पहचान पत्र में पारिवारिक आय कम करवाने व राशन कार्ड दाेबारा बनवाने की समस्याओं को रखा। गांव हुमायुपुर से जोगिंद्र सिंह ने खेत के पास से रास्ता बनवाने से संबंधी, गांव उगाड़ा से कृष्ण लाल ने फैमिली आईडी में इनकम व राशन से संबंधी अपनी समस्या रखीं। जनसूआ से कान्ता रानी व साहा से संदीप कुमार ने कच्चे मकान को पक्का बनवाने को लेकर, भानोखेडी से रेखा ने फैमिली इनकम ठीक करवाने को लेकर व अन्य संबंधी शिकायतें रखी गईं। संवाद