Skip to content
No results
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Contact us
  • FAQs – HaryanaCircle.com
  • GDPR Privacy policy
  • Haryana Circle Search
  • Privacy Policy
  • Top 10
haryanacircle.com logo
  • Top News
  • Ambala
  • Bhiwani
  • Chandigarh
  • Rohtak
  • Hisar
  • Karnal
  • Sonipat
  • Gurugram
  • Sirsa
  • Kurukshetra
  • Jind
    • Charkhi Dadri
    • Mahendergarh
    • Rewari
    • Fatehabad
haryanacircle.com logo
तेल की कीमतें 10 डॉलर बढ़ने से 0.60% बढ़ेगी महंगाई:  रेटिंग एजेंसी का दावा- GDP ग्रोथ और रुपए पर भी असर; कच्चा तेल 116 डॉलर पार Business News & Hub

तेल की कीमतें 10 डॉलर बढ़ने से 0.60% बढ़ेगी महंगाई: रेटिंग एजेंसी का दावा- GDP ग्रोथ और रुपए पर भी असर; कच्चा तेल 116 डॉलर पार Business News & Hub

  • Haryana CircleHaryana Circle
  • March 30, 2026
  • Business

नई दिल्ली5 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

फरवरी में भारत की रिटेल महंगाई बढ़कर 3.21% पहुंच गई थी।

पश्चिम एशिया में तनाव से ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। रेटिंग एजेंसी केयरएज ग्लोबल के मुताबिक, कच्चे तेल की कीमतों में हर 10 डॉलर प्रति बैरल बढ़ोतरी से भारत में रिटेल महंगाई 60 बेसिस पॉइंट्स (0.60%) तक बढ़ सकती है।

इस बीच डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि उनकी प्राथमिकता ईरान के तेल संसाधनों पर कब्जा करना है। उनके इस बयान के बाद ब्रेंट क्रूड आज 116 डॉलर प्रति बैरल पार पहुंच गया। केयरएज ग्लोबल के मुताबिक, कच्चे तेल की कीमतें बढ़ने का असर भारतीय अर्थव्यवस्था और आम आदमी की जेब पर पड़ सकता है।

भारत अपनी तेल जरूरतों के लिए काफी हद तक पश्चिम एशिया पर निर्भर है, ऐसे में वहां के हालात बिगड़ने से भारत के करंट अकाउंट डेफिसिट, GDP ग्रोथ और रुपए की वैल्यू पर भी दबाव बढ़ेगा।

फरवरी में भारत की रिटेल महंगाई बढ़कर 3.21% पहुंच गई थी।

फरवरी में भारत की रिटेल महंगाई बढ़कर 3.21% पहुंच गई थी।

तेल कंपनियों पर बोझ बढ़ा, कीमतें जल्द बढ़ सकती हैं

केयरएज ग्लोबल की CEO रेवती कस्तुरे ने कहा कि FY2026-27 में कच्चे तेल की औसत कीमतों में हर 10 डॉलर बढ़ोतरी से महंगाई 60 बेसिस पॉइंट्स तक बढ़ सकती है। इसकी मुख्य वजह कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (CPI) बास्केट में फ्यूल का वेटेज ज्यादा होना है।

शुरुआत में तेल मार्केटिंग कंपनियां (OMCs) इस बोझ को खुद झेल सकती हैं, लेकिन अगर कीमतें लंबे समय तक ऊंची बनी रहीं, तो इसका बोझ उपभोक्ताओं पर डालना मजबूरी हो जाएगा।

ट्रम्प ने कहा- ईरान का तेल छीनना मेरी पसंदीदा चीज

ट्रम्प ने कहा कि ईरान का तेल छीनना उनकी पसंदीदा चीज है। उन्होंने कहा कि उनके पास कई विकल्प हैं और वे खार्ग आइलैंड को आसानी से अपने कंट्रोल में ले सकते हैं। यह ईरान का प्रमुख तेल एक्सपोर्ट हब है, जहां से देश का करीब 90% तेल निर्यात होता है।

रुपए और करंट अकाउंट डेफिसिट पर भी असर

  • केयरएज की रिपोर्ट के मुताबिक, तेल की कीमतों में हर 10 डॉलर की बढ़त से भारत का करंट अकाउंट डेफिसिट भी 0.3% से 0.4% तक बढ़ सकता है।
  • चुनौतियों के बावजूद FY2026-27 में भारत की GDP ग्रोथ 6.5%-6.8% रहने का अनुमान है। मजबूत घरेलू मांग से इकोनॉमी को सहारा मिल रहा है।
  • वैश्विक अनिश्चितता में निवेशक सुरक्षित विकल्प के रूप में अमेरिकी डॉलर की ओर बढ़ रहे हैं। इससे डॉलर मजबूत और रुपए पर दबाव बढ़ रहा है।
  • अगर भारत का करंट अकाउंट डेफिसिट और बढ़ता है, तो रुपए की वैल्यू में और गिरावट आ सकती है। डॉलर के मुकाबले रुपया 95.58 के सबसे निचले स्तर पर पहुंचा।
  • भारत को मिलने वाले कुल रेमिटेंस (विदेशों से घर भेजा जाने वाला पैसा) का एक-तिहाई हिस्सा खाड़ी देशों से आता है। अगर युद्ध लंबा चला तो लेबर मार्केट प्रभावित होगा।
  • जिससे रेमिटेंस कम हो सकता है। FY2024-25 में इस सेक्टर से 64 बिलियन डॉलर का निर्यात हुआ, जो शिपिंग देरी और तनाव से प्रभावित हो सकता है।
  • महंगे कच्चे तेल का असर केवल पेट्रोल-डीजल तक सीमित नहीं रहेगा। एलएनजी (LNG) की कीमतें बढ़ने से फर्टिलाइजर (खाद) बनाने की लागत भी बढ़ेगी।
  • भारत अपनी खाद जरूरतों का 25% पश्चिम एशिया से आयात करता है, इसलिए सरकार को इसे सस्ता रखने के लिए फर्टिलाइजर सब्सिडी का बजट बढ़ाना पड़ सकता है।

तेल 120 डॉलर के पार गया तो वैश्विक मंदी आएगी

मार्केट एनालिस्ट्स का कहना है कि अगर तेल की कीमतें 120 डॉलर के ऊपर जाती हैं, तो दुनिया भर में मंदी आने का खतरा बढ़ जाएगा। ऊंची कीमतों की वजह से डिमांड कम होगी और महंगाई बेकाबू हो जाएगी।

भारत के कुल तेल आयात का 51% खाड़ी देशों से आता है

भारत कच्चे तेल की जरूरतों के लिए सबसे ज्यादा पश्चिम एशिया पर निर्भर है। FY2025-26 के पहले 10 महीनों में भारत के कुल कच्चे तेल और पेट्रोलियम आयात में 51% हिस्सा इसी क्षेत्र का था। कच्चे तेल का भाव बढ़ने से भारत का आयात बिल तेजी से बढ़ रहा है।

होर्मुज रूट प्रभावित होने से तेल की कीमतों में आई तेजी

ईरान ने होर्मुज रूट को लगभग बंद कर दिया है। दुनिया का करीब 20% तेल और गैस इसी रास्ते से गुजरता है। इसके बंद होने से न केवल तेल, बल्कि एल्युमीनियम, फर्टिलाइजर और प्लास्टिक की कीमतों में भी भारी तेजी आने लगी है।

ब्रिटेन और यूरोप में भी दवाओं और जरूरी चीजों की कमी होने का खतरा है, क्योंकि शिपिंग का खर्च कई गुना बढ़ गया है।

मार्च में 60% महंगा हुआ क्रूड, 36 साल का रिकॉर्ड टूटा

मार्च में कच्चे तेल की कीमतों में अब तक करीब 60% का उछाल आया है, जो 1990 के खाड़ी युद्ध के बाद एक महीने में सबसे बड़ी बढ़ोतरी है। फरवरी के आखिरी में ब्रेंट क्रूड 72.48 डॉलर पर बंद हुआ था, जो अब 116 डॉलर के पार पहुंच गया है।

इससे पहले सितंबर 1990 में सद्दाम हुसैन के कुवैत पर हमले के समय तेल की कीमतें एक महीने में 46% बढ़ी थीं। एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर युद्ध जल्द खत्म नहीं हुआ, तो कीमतें 150 से 200 डॉलर तक भी जा सकती हैं।

ये खबर भी पढ़ें…

रुपया डॉलर के मुकाबले सबसे कमजोर: पहली बार 1 डॉलर ₹95.22 का हुआ; मोबाइल, सोना, तेल, विदेशी सामान खरीदना महंगा

ईरान जंग की वजह से अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया आज यानी 30 मार्च को पहली बार 95 के पार पहुंच गया। कारोबार के दौरान ये 95.22 के सबसे निचले स्तर पर गिर गया।

हालांकि बाद में ये थोड़ा संभला और कारोबार खत्म होने पर 94.78 पर बंद हुआ। यह पिछले बंद भाव 94.85 के मुकाबले डॉलर के सामने 7 पैसे की मामूली मजबूती है। पूरी खबर पढ़ें…

वित्त मंत्रालय ने माना इकोनॉमी की रफ्तार धीमी: महंगे तेल-लॉजिस्टिक्स और सप्लाई चेन बिगड़ने का असर; महंगाई बढ़ने के संकेत

वित्त मंत्रालय ने मार्च 2026 की अपनी मंथली इकोनॉमिक रिव्यू रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय अर्थव्यवस्था की रफ्तार अब धीमी पड़ गई है। इसकी सबसे बड़ी वजह पश्चिम एशिया में चल रहा तनाव और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें हैं।

मंत्रालय ने माना है कि इन बाहरी झटकों की वजह से देश के अंदर इनपुट कॉस्ट यानी प्रोडक्शन की लागत बढ़ गई है, जिससे आर्थिक गतिविधियों पर दबाव दिख रहा है। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

  • रुपया डॉलर के मुकाबले सबसे कमजोर: पहली बार 1 डॉलर ₹95.22 का हुआ; मोबाइल, सोना, तेल, विदेशी सामान खरीदना महंगा

    पहली बार 1 डॉलर ₹95.22 का हुआ; मोबाइल, सोना, तेल, विदेशी सामान खरीदना महंगा|बिजनेस,Business - Dainik Bhaskar0:50

    Play video

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • धोनी ने AI स्टोरीटेलिंग प्लेटफॉर्म कुकू में निवेश किया: शॉर्ट्स-ड्रामा एप के ब्रांड एंबेसडर बने; बोले- छोटे शहरों से निकले फाउंडर्स का विजन पसंद आया

    शॉर्ट्स-ड्रामा एप के ब्रांड एंबेसडर बने; बोले- छोटे शहरों से निकले फाउंडर्स का विजन पसंद आया|बिजनेस,Business - Dainik Bhaskar1:00

    Play video

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • इंपैक्ट फीचर: सीकर बना देश की नंबर-1 शिक्षा नगरी,प्रिंस एजुकेशन हब ने नीट,जेईई, सीबीएसई, एनडीए, सीयूईटी में सबसे ज्यादा टॉपर्स दिए

    सीकर बना देश की नंबर-1 शिक्षा नगरी,प्रिंस एजुकेशन हब ने नीट,जेईई, सीबीएसई, एनडीए, सीयूईटी में सबसे ज्यादा टॉपर्स दिए|बिजनेस,Business - Dainik Bhaskar

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • सेंसेक्स 1636 अंक गिरकर 71,948 पर बंद: निफ्टी भी 488 अंक टूटा, 22331 पर आया; बैंकिंग शेयर्स में बिकवाली

    निफ्टी भी 488 अंक टूटा, 22331 पर आया; बैंकिंग शेयर्स में बिकवाली|बिजनेस,Business - Dainik Bhaskar1:01

    Play video

    • कॉपी लिंक

    शेयर


Source: https://www.bhaskar.com/g/business/news/west-asia-tension-impact-india-economy-gdp-rupee-oil-prices-137572363.html

Unknown gunmen kill more than 70 in South Sudan after dispute at gold mine Today World News
Previous Post Unknown gunmen kill more than 70 in South Sudan after dispute at gold mine Today World News
Next Post Ardakan claims Cursetjee Dhunjishaw Salver Today Sports News
Unknown gunmen kill more than 70 in South Sudan after dispute at gold mine Today World News

Related Posts

Unknown gunmen kill more than 70 in South Sudan after dispute at gold mine Today World News

No change in interest rates on small savings schemes Business News & Hub

  • March 30, 2026
K Raheja Group unveils dual hotel, convention centre project in Mumbai Business News & Hub

K Raheja Group unveils dual hotel, convention centre project in Mumbai Business News & Hub

  • March 30, 2026
कंपनी डिफॉल्ट हुई तो सबसे पहले मजदूरों को मिलेगा बकाया:  बैंक करप्सी संशोधन बिल पास, 14 दिन में मंजूर होगी दिवालिया अर्जी Business News & Hub

कंपनी डिफॉल्ट हुई तो सबसे पहले मजदूरों को मिलेगा बकाया: बैंक करप्सी संशोधन बिल पास, 14 दिन में मंजूर होगी दिवालिया अर्जी Business News & Hub

  • March 30, 2026

Know More

  • Top 10
  • Circle Search
  • Privacy Policy
  • Advertise with Us

Categories

  • Politics
  • World
  • Business
  • Health

Find More

  • FAQ
  • GDPR
  • About Us
  • Contact us

Copyright © 2026 - Haryanacircle.com