पेट्रोल पर 10 रुपये की राहत दिखावे की : गाबा Latest Haryana News

[ad_1]


बैठक में शामिल जिला कांग्रेस कमेटी शहरी के जिला अध्यक्ष पराग गाबा और अन्य। स्वयं



करनाल। जिला कांग्रेस कमेटी शहरी के अध्यक्ष पराग गाबा ने पेट्रोल पर 10 रुपये एक्साइज ड्यूटी घटाने के फैसले को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि यह राहत सिर्फ दिखावे की है जबकि असल में महंगाई का बोझ आम जनता पर ही बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि पेट्रोल पंपों पर केरोसिन उपलब्ध कराने की घोषणा कई सवाल खड़े करती है। क्या यह संकेत है कि पेट्रोल-डीजल और गैस की कमी का खतरा है या सरकार किसी बड़े संकट को छुपाने की कोशिश कर रही है। गाबा ने आरोप लगाया कि यह नीति एक हाथ से राहत और दूसरे हाथ से वसूली जैसी है। जोगिंदर वाल्मिकी, दीपक चौधरी, गुरमीत सिंह, प्रवीन पुनिया आदि मौजूद रहे। ब्यूरो


Trending Videos

[ad_2]
पेट्रोल पर 10 रुपये की राहत दिखावे की : गाबा