Mahendragarh-Narnaul News: बस स्टैंड प्याऊ टंकियों की हुई सफाई haryanacircle.com

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल

Updated Mon, 30 Mar 2026 11:16 PM IST


फोटो संख्या:69- महेंद्रगढ़ अनाज मंडी—संवाद



नारनौल। स्थानीय बस स्टैंड पर यात्रियों की सुविधा के लिए पानी और बिजली की व्यवस्था दुरुस्त की जा रही है। बस स्टैंड परिसर में बनी तीन प्याऊ टंकियों की सफाई कर उन्हें चालू कर दिया गया है। प्रत्येक प्याऊ में करीब 1000 लीटर की टंकी लगी है। इससे गर्मी में यात्रियों को पेयजल मिल सकेगा। वहीं बस स्टैंड भवन में लगे करीब 10 पंखों में खराब पंखों की मरम्मत सोमवार को शुरू किया गया। बस अड्डा इंचार्ज प्रीतम कुमार ने बताया कि सभी खराब पंखों को ठीक कर जल्द ही परिसर में लगा दिया जाएगा, ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।


Trending Videos

[ad_2]
Mahendragarh-Narnaul News: बस स्टैंड प्याऊ टंकियों की हुई सफाई