[ad_1]
पंचकूला पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
पंचकूला पुलिस की साइबर क्राइम टीम ने धोखाधड़ी के मामले को सुलझाते हुए एक आरोपी को बिहार से गिरफ्तार किया है। यह मामला हरियाणा के पूर्व डीजीपी के साथ हुई साइबर ठगी से जुड़ा है। अपराधियों ने न केवल एक वरिष्ठ पूर्व अधिकारी का व्हाट्सएप अकाउंट हैक किया, ब
.
शिकायत के अनुसार, 9 मार्च 2026 को पूर्व डीजीपी कंवर निर्मल सिंह के पास एक अज्ञात नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने झांसा दिया कि उनका एक पार्सल आया है और उसे रिसीव करने के लिए उन्हें अपने फोन से एक कोड डायल करना होगा। जैसे ही उन्होंने यह प्रक्रिया दोहराई, ठगों ने उनके व्हाट्सएप का ओटीपी हासिल कर लिया और उनके नंबर को अपने डिवाइस में लॉगिन कर लिया।
इसके बाद आरोपियों ने उनके व्हाट्सएप कॉन्टैक्ट्स को संदेश भेजकर आपातकालीन स्थिति का हवाला देते हुए पैसों की मांग शुरू कर दी। इसी झांसे में आकर एक पुलिस कर्मचारी गुलशन कुमार ने ठगों द्वारा दिए गए बैंक खाते में 40,000 रुपये ट्रांसफर कर दिए। जो कि इससे पहले पूर्व अधिकारी के गनमैन रह चुके है।
डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह।
बिहार के नालंदा का आरोपी : DCP
डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए साइबर क्राइम थाना पंचकूला में भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। साइबर एसएचओ युद्धवीर सिंह व जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर सौरभ सिंह की अगुवाई में जांच शुरू की। जांच में पाया गया कि ठगी की राशि बिहार के नालंदा निवासी राजेश कुमार के बैंक खाते में गई थी। हमारी टीम ने आरोपी को 29 मार्च को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी से साइबर फ्रॉड की 40 हजार रकम बरामद कर ली गई है। आरोपी को आज न्यायिक हिरासत भेज दिया गया है।
[ad_2]
हरियाणा के पूर्व DGP व्हाट्सएप हैक का आरोपी गिरफ्तार: आरोपी बिहार का रहने वाला, न्यायिक हिरासत भेजा, 40 हजार करवाए थे ट्रांसफर – Panchkula News

