[ad_1]
थाना क्षेत्र में नाबालिग बच्चे के साथ उसके ही चचेरे भाई द्वारा लंबे समय तक कुकर्म किए जाने का आरोप लगा है। मासूम को लगातार धमकाकर चुप कराया जाता रहा था लेकिन पिता के विदेश से लौटने के बाद सच्चाई सामने आ गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत के अनुसार पीड़ित के पिता वर्ष 2005 से विदेश में रह रहे हैं। पारिवारिक परिस्थितियों के चलते उन्होंने अपने बेटे को अपने भाई के पास छोड़ रखा था। इसी दौरान आरोपी जो कि बच्चे का चचेरा भाई है ने भरोसे का फायदा उठाकर उसके साथ गलत हरकतें करनी शुरू कर दीं।
शिकायत के अनुसार, आरोपी रात के समय बच्चे को अपने पास सुलाता था और उसे डराकर कुकर्म करता था। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी जाती थी जिसके कारण बच्चा लंबे समय तक खामोश रहा। यह सिलसिला कई वर्षों तक चलता रहा।
मामले का खुलासा तब हुआ जब 12 मार्च को पिता विदेश से भारत लौटे। 27 मार्च को जब वह अपने बेटे को नहला रहे थे तो उन्हें उसकी शारीरिक स्थिति संदिग्ध लगी। पूछने पर बच्चे ने पूरी आपबीती सुनाई जिससे परिवार के होश उड़ गए। परिवार ने तुरंत मामले की शिकायत पुलिस को दी। थाना प्रभारी विपिन कुमार ने बताया कि मामले में शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आगे की जांच जारी है।
[ad_2]
Karnal: चचेरे भाई ने नाबालिग से वर्षों तक किया कुकर्म, पिता के विदेश से घर आने पर खुला राज




