Karnal News: सर्विस लेन को लेकर किसानों धरना 52वें दिन भी जारी Latest Haryana News

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल

Updated Mon, 30 Mar 2026 01:28 AM IST




करनाल। रिंग रोड पर सर्विस लेन की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन का धरना रविवार को 52वें दिन भी जारी रहा। धरने की अध्यक्षता भाकियू घरौंडा इकाई के अध्यक्ष धनेतर राणा ने की। प्रदेश अध्यक्ष रतन मान ने कहा कि जब तक रिंग रोड पर सर्विस लेन का निर्माण नहीं होता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि किसानों के सब्र की परीक्षा न ली जाए और जल्द से जल्द उनकी मांगों को पूरा किया जाए। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रतन मान, जिलाध्यक्ष सरदार सुरेंद्र सिंह घुम्मन, प्रभारी महताब कादयान सहित कई वरिष्ठ किसान नेता मौजूद रहे। ब्यूरो


Trending Videos

[ad_2]
Karnal News: सर्विस लेन को लेकर किसानों धरना 52वें दिन भी जारी