[ad_1]
गर्मियों की छुट्टियों के चलते ट्रेनों में बढ़ती भीड़ और यात्रियों की परेशानी को देखते हुए अंबाला मंडल ने रेलवे से चंडीगढ़ से तीन स्पेशल ट्रेनें चलाने की अनुमति मांगी है। प्रस्तावित ट्रेनों में एक ट्रेन मुंबई रूट पर और दो ट्रेनें उत्तर प्रदेश व बिहार के लिए चलाई जानी हैं। रेलवे अधिकारियों के अनुसार अप्रैल, मई और जून के दौरान अंबाला और चंडीगढ़ से लंबी दूरी की लगभग सभी ट्रेनें पूरी तरह फुल चल रही हैं। यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलना मुश्किल हो गया है, जिसे देखते हुए अतिरिक्त ट्रेनों की मांग की गई है। इन रूटों पर सबसे ज्यादा दबाव गर्मियों में घूमने और घर जाने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ने से चंडीगढ़ से मुंबई, कटिहार और पटना रूट पर सबसे ज्यादा दबाव है। चंडीगढ़ से मुंबई के लिए केवल दो ट्रेनें उपलब्ध हैं, जबकि कटिहार के लिए सप्ताह में दो दिन ही एक ट्रेन चलती है। इसी तरह पटना के लिए भी सप्ताह में दो दिन एक ही ट्रेन संचालित हो रही है। यही कारण है कि इन रूटों पर यात्रियों को कन्फर्म टिकट नहीं मिल पा रही है। स्थिति यह है कि कई ट्रेनों में 28 मई तक वेटिंग टिकट भी उपलब्ध नहीं है। चंडीगढ़ से डिब्रूगढ़ जाने वाली ट्रेन पूरी तरह फुल चल रही है, जबकि पाटलीपुत्र जाने वाली ट्रेन में भी कोई सीट उपलब्ध नहीं है। वहीं अंबाला से कटिहार जाने वाली अमरपाली एक्सप्रेस में भी टिकट पूरी तरह खत्म हो चुके हैं, जिससे यात्रियों की परेशानी लगातार बढ़ रही है। सद्भावना ट्रेन को प्रतापगढ़ और अयोध्या तक बढ़ाने की मांग शहर की विभिन्न एसोसिएशनों ने चंडीगढ़-लखनऊ सद्भावना सुपरफास्ट ट्रेन (12232) को प्रतापगढ़ तक बढ़ाने की मांग उठाई है। इस संबंध में सांसद मनीष तिवारी को पत्र लिखकर ट्रेन के विस्तार की अपील की गई है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश परिवार एसोसिएशन ने रेल मंत्री को पत्र भेजकर इस ट्रेन को अयोध्या तक चलाने की मांग की है, ताकि श्रद्धालुओं को सीधे धार्मिक स्थल तक पहुंचने की सुविधा मिल सके। एसोसिएशन के पदाधिकारियों का कहना है कि ट्राइसिटी में उत्तर प्रदेश और बिहार के 60 प्रतिशत से अधिक लोग रहते हैं, लेकिन चंडीगढ़ से वाराणसी और गोरखपुर के लिए सप्ताह में केवल दो दिन ही ट्रेनें संचालित होती हैं। ऐसे में यात्रियों को टिकट नहीं मिलने के कारण भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
[ad_2]
चंडीगढ़ से मुंबई, बिहार-यूपी 3 स्पेशल ट्रेनें चलाने की मांग: इन रूटों पर सबसे ज्यादा दबाव,सद्भावना ट्रेन को प्रतापगढ़ और अयोध्या तक बढ़ाने की मांग – Chandigarh News


