Charkhi Dadri News: सीएम की रैली के लिए विधायक ने ली बैठक Latest Haryana News

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी

Updated Mon, 30 Mar 2026 12:03 AM IST


 कैंप कार्यालय में बैठक लेते विधायक। 
– फोटो : 1



चरखी दादरी। विधायक सुनील सांगवान ने रविवार को कैंप कार्यालय में क्षेत्र के पंचायत प्रतिनिधियों एवं सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में 11 अप्रैल को दादरी में होने वाली विकसित दादरी रैली की तैयारियों के बारे में चर्चा की गई। विधायक सुनील सांगवान ने जनप्रतिनिधियों से रैली को सफल बनाने के लिए भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। विधायक ने कहा कि यह रैली दादरी के समग्र विकास को नई दिशा देने का काम करेगी।


Trending Videos

विधायक ने बताया कि रैली को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी संबोधित करेंगे जिससे क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी आम जनता तक पहुंचाने का काम किया जा रहा है। बैठक में पंचायत प्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों के सदस्यों ने अपने सुझाव भी दिए।

[ad_2]
Charkhi Dadri News: सीएम की रैली के लिए विधायक ने ली बैठक