{“_id”:”69c82836e176ffb4430b9d58″,”slug”:”students-of-hindu-kanya-college-received-awards-worth-lakhs-jind-news-c-199-1-jnd1010-150720-2026-03-29″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jind News: हिंदू कन्या कॉलेज की छात्राओं को मिला 6.78 लाख का पुरस्कार”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
28जेएनडी28: खिलाड़ियोंं को चेक वितरित करते हुए कुलपति प्रो. रामपाल सैनी और अन्य। संवाद
जींद। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय के वार्षिक खेल पुरस्कार वितरण समारोह में हिंदू कन्या महाविद्यालय की छात्राओं को कुल छह लाख 78 हजार रुपये की नकद पुरस्कार राशि से सम्मानित किया गया। प्राचार्य डॉ. पूनम मोर ने बताया कि संस्थान ने दोनों ही सत्रों 2023-24 और 2024-25 में रनरअप ट्रॉफी पर कब्जा जमाया है। खेल इंचार्ज नीलम और शारीरिक शिक्षा विभाग की प्राध्यापिका डॉ. मीना ने कहा कि खेल व्यक्ति को अनुशासित और मानसिक रूप से मजबूत बनाता हैं। महाविद्यालय कार्यकारिणी समिति के प्रधान डॉ. अंशुल सिंगला और समस्त स्टाफ सदस्यों ने विजेता खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।