[ad_1]
पंजाब सरकार की आज, 29 मार्च की शाम कैबिनेट बैठक होने जा रही है। यह बैठक शाम 5 बजे मुख्यमंत्री आवास पर होगी। इस दौरान 13 अप्रैल को बेअदबी पर कानून बनाने के लिए विशेष सत्र बुलाने को मंजूरी मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा कई अन्य प्रस्तावों पर भी मुहर लग सकती है। सरकार का फोकस अब 2027 में होने वाले चुनाव पर है। इससे पहले बजट समेत कई मुददों पर कैबिनेट मीटिंग हो चुकी है। संत समाज से कर चुके है मीटिंग इससे पहले सीएम कह चुके है कि हम 13 अप्रैल को ‘बेअदबी’ कानून में संशोधन करेंगे। श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी करने वाले किसी भी व्यक्ति को 10 साल से लेकर उम्रकैद तक की सजा होगी। बैसाखी वाले दिन इस पर कानून लेकर आएंगे। अपने कार्यकाल के द ‘बेअदबी’ और हत्याओं की घटनाओं के बाद बादलों ने आंखें मूंद ली थीं, उनके बड़े-बड़े दावों की पोल खुल गई। लोग किसी भी हालत में ‘बेअदबी’ को नहीं भूलेंगे, जिसके लिए बादल परिवार जिम्मेदार है और रहेगा। इससे पहले उनहेंने संत समाज के लोगं से मीटिंग की थी।
[ad_2]
पंजाब सरकार की कैबिनेट मीटिंग शाम को: सीएम आवास पर जुटेंगे मंत्री, कई अहम फैसलों पर लगेगी मोहर – Chandigarh News

