वर्ल्ड अपडेट्स: रूस के दागिस्तान में बाढ़ के बाद इमरजेंसी घोषित, 3.27 लाख लोग प्रभावित Today World News

[ad_1]


रूस के दागिस्तान प्रांत की राजधानी मखाचकाला में भारी बारिश के कारण हालात बिगड़ गए हैं। बाढ़ और बिजली कटौती के बाद प्रशासन ने शनिवार को इमरजेंसी घोषित कर दी। प्रशासन का कहना है कि राहत और बचाव की टीमें पूरी तरह अलर्ट पर हैं और लोगों की मदद के लिए लगातार काम कर रही हैं। आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, करीब 3.27 लाख लोग अभी भी बिजली के बिना हैं, जिनमें लगभग 89 हजार बच्चे भी शामिल हैं। यह लोग 283 अलग-अलग इलाकों में रहते हैं। दागिस्तान के प्रमुख सर्गेई मेलिकोव ने कहा कि हालात उम्मीद से ज्यादा खराब हो गए हैं। भारी बारिश की वजह से शहर में एक रेलवे पुल का हिस्सा टूट गया है, जिससे ट्रेन सेवा भी प्रभावित हुई है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि बारिश रविवार तक जारी रह सकती है, जिससे स्थिति और खराब हो सकती है।

[ad_2]
वर्ल्ड अपडेट्स: रूस के दागिस्तान में बाढ़ के बाद इमरजेंसी घोषित, 3.27 लाख लोग प्रभावित