{“_id”:”69c6ecdabf7f6cfef20fdd4e”,”slug”:”rs-53000-withdrawn-from-credit-card-complaint-lodged-ambala-news-c-244-1-pnp1006-154500-2026-03-28″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Ambala News: क्रेडिट कार्ड से निकाले 53 हजार रुपये, शिकायत दर्ज”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Sat, 28 Mar 2026 02:17 AM IST
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos
समालखा। शहर के पंजाबी मोहल्ले में एक युवक के क्रेडिट कार्ड से 53 हजार 999 रुपये निकालने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने इसकी शिकायत साइबर सैल थाना पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की है। मिली जानकारी के अनुसार शहर के वार्ड-7 पंजाबी मोहल्ला निवासी करण खन्ना ने साइबर सैल को दी शिकायत में बताया कि वह प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। उसने बताया कि 17 जनवरी को वह अपने घर पर था, तभी उनके पास मोबाइल नंबर पर क्रेडिट कार्ड से लगभग 53 हजार 999 रुपये निकालने का मैसेज आया। पैसे कटने का पता चलने पर उन्होंने तुरंत साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने युवक की शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।