Karnal News: शौर्य संचलन यात्रा आज, 2000 कार्यकर्ताओं के शामिल होने का अनुमान Latest Haryana News

[ad_1]

करनाल। बजरंग दल की ओर से रविवार को करनाल में शौर्य संचलन यात्रा और त्रिशूल दीक्षा का आयोजन किया जाएगा। शनिवार को जिला कार्यालय पर बैठक में इसकी रूपरेखा तय की गई। स्वामी श्रीअनंताचार्य ने सभी हिंदू युवाओं से शौर्य संचलन में भाग लेने का आह्वान किया। उनका दावा है कि करीब 2000 कार्यकर्ता पैदल यात्रा में शामिल होंगे।

जिला संयोजक संदीप राणा ने बताया कि बजरंग दल एक धार्मिक संगठन है, जिसका ध्येय सेवा, सुरक्षा और संस्कार है। जिला मिलन प्रमुख संदीप हिनौरी ने बताया कि यात्रा बांसो गेट शिवालय से शुरू होकर दक्षिण पंचमुखी हनुमान मंदिर और विश्व हिंदू परिषद कार्यालय पर समाप्त होगी। समापन के बाद कार्यकर्ताओं के लिए भोजन-प्रसाद की व्यवस्था होगी। बैठक में जिला प्रचार प्रमुख रवि जैनपुर, आचार्य मनीष, साजन, सुखदेव, रोहित, वासुदेव, बलिंदर, विश्रु, गुरमीत, बिल्ला, विक्की, साजन ठाकुर और चेतना मौजूद रहे।

[ad_2]
Karnal News: शौर्य संचलन यात्रा आज, 2000 कार्यकर्ताओं के शामिल होने का अनुमान