[ad_1]
रोहतक। जाट शिक्षण संस्था की ओर से संचालित छोटूराम मेमोरियल पब्लिक स्कूल में महिंद्रा मॉडल स्कूल के विद्यार्थियों के समायोजन को लेकर अभिभावक मिलन समारोह का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों को खेलों के माध्यम से कॅरिअर बनाने और नशे जैसी बुराइयों से दूर रहने का संदेश दिया।
यहां उप प्रधान धर्मराज, महासचिव एडवोकेट नवदीप सिंह, महिंद्रा मॉडल स्कूल की डायरेक्टर अनु सिंह और सीआरएम स्कूल की प्राचार्य डायरेक्टर सुमन लता श्योराण मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए संस्था के प्रधान गुलाब सिंह दिमाना ने कहा कि संस्था विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं और सुरक्षित वातावरण देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि स्कूल परिसर में जल्द ही सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे और पढ़ाई के लिए उत्कृष्ट माहौल तैयार किया जाएगा।
उन्होंने यह भी जानकारी दी कि समय की जरूरत को देखते हुए स्कूल में एआई जैसे आधुनिक तकनीकी कोर्स भी शुरू किए जाएंगे। वहीं, प्रिंसिपल सुमन लता श्योराण ने अभिभावकों का स्वागत करते हुए स्कूल की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की।
[ad_2]
Rohtak News: कॅरिअर बनाने और नशे से दूर रहने का संदेश दिया



