[ad_1]
{“_id”:”69c838f70a6137c0b40ea299″,”slug”:”unidentified-man-injured-in-car-accident-dies-ambala-news-c-36-1-amb1001-160585-2026-03-29″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Ambala News: कार की टक्कर से घायल अज्ञात व्यक्ति ने तोड़ा दम”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
अंबाला। अंबाला-दिल्ली नेशनल हाईवे पर मोहड़ा बस अड्डे के पास सड़क हादसे में करीब 55 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। तेज रफ्तार कार चालक ने पैदल सड़क पार कर रहे व्यक्ति को जोरदार टक्कर मारी और मौके से फरार हो गया। पुलिस ने करीब आठ दिन बाद चश्मदीद के बयान पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। कुरुक्षेत्र के छपरा गांव निवासी राजन ने बताया कि 20 मार्च की शाम वह स्पेयर पार्ट्स लेकर लौट रहा था। इसी दौरान लोहा पुल के नीचे एक तेज रफ्तार कार ने सड़क पार कर रहे बुजुर्ग को टक्कर मार दी। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम ने घायल को मोहड़ी स्थित आदेश अस्पताल में भर्ती कराया। गंभीर चोटों के चलते घायल बयान देने की स्थिति में नहीं था और 25 मार्च को इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। संवाद
[ad_2]
Source link




