मनु टीएस, अमोज जैकब, डी चौधरी और राजेश रमेश ने 3:01.43 सेकंड का समय निकालकर स्वर्ण पदक जीता Chandigarh News Updates

[ad_1]

चंडीगढ़। शहर का नाम शनिवार को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एथलेटिक्स की मेजबानी की दिशा में चमक गया l शहर के सेक्टर-7 स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित पहली इंटरनेशनल इनविटेशनल रिले प्रतियोगिता और तीसरी नेशनल ओपन रिले प्रतियोगिता में भारतीय एथलेटिक्स टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए वर्ल्ड एथलेटिक्स रिले (गाबोरोन, बोत्सवाना) के लिए अपनी दावेदारी मजबूत कर ली है। यह प्रतियोगिता 2 और 3 मई को आयोजित होगी।

प्रतियोगिता में देश और विदेशी खिलाड़ियों ने अपने शानदार और दमदार प्रदर्शन से स्पोट्र्स कॉप्लेक्स में उपस्थित हर किसी का दिल जीत लिया। खिलाड़ियों ने एक दूसरे को कड़ी प्रतिस्पर्धा देते हुए मेडल जीतने में कामयाबी हासिल की।

पुरुषों की 4×400 मीटर रिले टीम मनु टीएस, अमोज जैकब, डी चौधरी और राजेश रमेश ने 3:01.43 सेकंड का समय निकालकर स्वर्ण पदक जीता और अपनी रैंकिंग में सुधार किया। मिक्स्ड 4×100 मीटर रिले में भी भारत का दबदबा देखने को मिला। इंडिया बी टीम ने 42.30 सेकंड का समय निकालकर नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया, जबकि इंडिया ए टीम 42.34 सेकंड के साथ दूसरे स्थान पर रही। मालदीव तीसरे स्थान पर रहा। पुरुषों की 4×100 मीटर रिले टीम के लिए दिन निराशाजनक रहा। हीट्स में टीम के डिसक्वालिफाई होने से वर्ल्ड रैंकिंग सुधारने का आखिरी मौका हाथ से निकल गया।

अंडर-20 वर्ग में तमिलनाडु का दबदबा रहा, जबकि पंजाब और कर्नाटक ने भी मजबूत प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के नतीजों से पता चलता है कि भारत की चार रिले टीमें पुरुष 4×400 मीटर, मिक्स्ड 4×100 मीटर, महिला 4×100 मीटर और मिक्स्ड 4×400 मीटर गाबोरोन में होने वाली विश्व रिले प्रतियोगिता के लिए मजबूत स्थिति में हैं।

कोच राधाकृष्णन नायर के अनुसार, 5 अप्रैल 2026 के बाद ही वर्ल्ड एथलेटिक्स फाइनल रैंकिंग जारी करेगा, जिसके आधार पर बोत्सवाना के लिए क्वालिफिकेशन तय होगा। महिलाओं की 4×100 मीटर रिले टीम (43.86 सेकंड, वर्ल्ड रैंकिंग 23) और मिक्स्ड 4×400 मीटर रिले टीम (वर्ल्ड रैंकिंग 22) भी क्वालिफाई करने की प्रबल दावेदार हैं।

पुरुष वर्ग के विजेता

4×100 मीटर: ओडिशा (40.47 सेकंड), तमिलनाडु (40.51), झारखंड (41.10)

4×400 मीटर: भारत (3:01.43), श्रीलंका (3:02.16), तमिलनाडु (3:07.59)

महिला वर्ग के विजेता

4×100 मीटर: भारत (44.18 सेकंड), रिलायंस (45.52), तमिलनाडु (46.78)

4×400 मीटर: भारत (3:32.81), श्रीलंका (3:36.94), जेएसडब्लयू (3:42.28)

मिक्स्ड वर्ग के विजेता

4×100 मीटर: इंडिया बी (42.30 सेकंड), इंडिया ‘ए’ (42.34), मालदीव (44.53)

4×400 मीटर: इंडिया ए (3:18.90), श्रीलंका (3:19.58), जेएसडब्ल्यू (3:23.56)

[ad_2]
मनु टीएस, अमोज जैकब, डी चौधरी और राजेश रमेश ने 3:01.43 सेकंड का समय निकालकर स्वर्ण पदक जीता