Karnal News: अनियंत्रित होकर पलटा मशरूम से भरा कैंटर Latest Haryana News

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल

Updated Sun, 29 Mar 2026 12:41 AM IST




तरावड़ी। दिल्ली-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार सुबह 4 बजे सर्विस लेन पर एक मशरूम से भरा कैंटर अनियंत्रित होकर पलट गया। कैंटर कुरूक्षेत्र से सोनीपत जा रहा था। हादसे के बाद सड़क पर मशरूम की पेटियां बिखर गईं। कैंटर चालक को हल्की चोट आई। चालक दीपक ने बताया कि एक कार को रास्ता देते हुए अचानक ब्रेक लगाने से संतुलन बिगड़ गया, जिससे अचानक कैंटर पलट गया। सूचना मिलते ही तरावड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। क्रेन की मदद से बिखरी पेटियों को सड़क से हटवाया और कैंटर को सीधा किया गया। वाहन और सामान का काफी नुकसान हुआ है। संवाद


Trending Videos

[ad_2]
Karnal News: अनियंत्रित होकर पलटा मशरूम से भरा कैंटर