पंचकूला की 10 महिलाओं से 56 लाख हड़पे: सस्ते में सोना देने का दिया झांसा, दुकान बंद कर भागे, दिल्ली-यूपी से दो ज्वेलर्स अरेस्ट – Kalka News Chandigarh News Updates

[ad_1]


पंचकूला के कालका एरिया में एक्टिव बड़े धोखाधड़ी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने ऐसे शातिर ज्वेलर्स को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने सस्ते सोने और आकर्षक स्कीमों का लालच देकर आम लोगों से लाखों रुपए ऐंठ लिए। यह गिरोह लोगों को किटी स्कीम और सस्ते आभूषणों का झांसा देकर नकली सोना थमाता था और फिर अचानक दुकान बंद कर फरार हो जाता था। मामले की शुरुआत, विभिन्न शिकायतों से हुई, जिसमें मोरनी निवासी महिला सहित कई पीड़ितों ने मढ़ावाला स्थित श्री हरिदास ज्वेलर्स नामक दुकान के संचालकों पर धोखाधड़ी के आरोप लगाए। शिकायत के आधार पर 28 नवंबर 2025 को पिंजौर थाना में भारतीय न्याय संहिता की धारा 316(2), 318(4) के तहत मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। दीवाली पर गहने देने का किया था वादा जांच में सामने आया कि आरोपियों ने ग्राहकों को सस्ते सोने का लालच देकर उनसे नकद और बैंक खातों के माध्यम से बड़ी रकम जमा करवाई। कुल मिलाकर आरोपियों ने 10 लोगों से 56 लाख 75 हजार 738 रुपए एडवांस लिए और दीवाली पर गहने देने का वादा कर आरोपी दुकान बंद कर और मोबाइल नंबर बंद करके फरार हो गए थे। आरोपियों से चांदी-कैश बरामद 27 मार्च को आरोपी ओमप्रकाश निवासी बिहार को यूपी और पारसमणि दुबे निवासी अयोध्या, यूपी को दिल्ली से गिरफ्तार किया। आरोपी पारसमणी दुबे दिल्ली में काम करता था एवं आरोपी ओम प्रकाश बिहार का रहने वाला और बद्दी में काम करता था। गिरफ्तारी के दौरान आरोपियों के कब्जे से चांदी के आभूषण, घड़ियां, 5 मोबाइल फोन और नकदी बरामद की गई। पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि उन्होंने मढावाला में दुकान खोलकर लोगों को झांसे में लिया और बाद में पैसे व गहनों के साथ फरार हो गए। उन्होंने यह भी बताया कि ठगी के पैसों से उत्तर प्रदेश में नई ज्वेलरी दुकानें खोली गईं और बड़ी रकम अलग-अलग स्थानों पर छुपा कर रखी गई है।

[ad_2]
पंचकूला की 10 महिलाओं से 56 लाख हड़पे: सस्ते में सोना देने का दिया झांसा, दुकान बंद कर भागे, दिल्ली-यूपी से दो ज्वेलर्स अरेस्ट – Kalka News