{“_id”:”69c6ffd8ad6fbbca500706f4″,”slug”:”adc-issued-strict-instructions-regarding-cleanliness-near-the-air-force-station-ambala-news-c-36-1-amb1001-160499-2026-03-28″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Ambala News: वायुसेना स्टेशन के पास सफाई को लेकर एडीसी ने दिए सख्त निर्देश”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Sat, 28 Mar 2026 03:38 AM IST
अंबाला सिटी। अतिरिक्त उपायुक्त विराट ने शुक्रवार को उपायुक्त कार्यालय में हवाई क्षेत्र पर्यावरण प्रबंधन समिति की बैठक ली। इसमें एयर फोर्स स्टेशन के आसपास स्वच्छता और पर्यावरण प्रबंधन को लेकर सख्त दिशा-निर्देश जारी किए गए। एडीसी ने नगर निगम और वन विभाग को निर्देश दिए कि विमानों की सुरक्षा के मद्देनजर पेड़ों की ट्रिमिंग और नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए, ताकि बर्ड हिट जैसी घटनाओं को रोका जा सके। उन्होंने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें और कचरा प्रबंधन पर विशेष ध्यान दें। एडीसी ने आमजन से भी अपील की कि वायुसेना क्षेत्र के पास गंदगी न फैलाएं। बैठक में एसडीएम विनेश कुमार, डीएसपी विजय कुमार सहित वायुसेना के उच्च अधिकारी मौजूद रहे। संवाद