Ambala News: बाइक चालक ने महिला को टक्कर मार किया घायल Latest Haryana News

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला

Updated Sat, 28 Mar 2026 03:39 AM IST




अंबाला सिटी। जसमीत नगर क्षेत्र में एक अनियंत्रित मोटरसाइकिल सवार ने पैदल जा रही महिला को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है, जबकि आरोपी चालक मौके से फरार होने में कामयाब रहा। पुलिस को दिए बयान में 40 वर्षीय अनीता ने बताया कि वह 20 मार्च की सुबह करीब निजी काम से जवाहर नगर के लिए निकली थीं। जब वह सड़क किनारे पैदल चल रही थीं, तभी जग्गी सेंटर की ओर से आए बाइक सवार ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में अनीता के बाएं पैर में गंभीर चोट आई है। सूचना मिलते ही परिजनों ने उन्हें जेपी अस्पताल में भर्ती कराया। संवाद


Trending Videos

[ad_2]

Source link