हरियाणा में पेट्रोल-डीजल का 7 दिन का स्टॉक बचा: पंप संचालक बोले- एडवांस पेमेंट पर भी सप्लाई नहीं मिली; कुरुक्षेत्र में रोड जाम किया – Hisar News Chandigarh News Updates

[ad_1]


हरियाणा में पेट्रोल- डीजल की सप्लाई चेन के सामने बड़ा संकट खड़ा हो गया है। एडवांस पेमेंट के बाद भी तेल कंपनियां 2-3 दिन बाद स्टॉक भिजवा रही है। इससे प्रदेश में कई जगह फ्यूल पंप ड्राई हो गए हैं। सप्लाई चेन डिले होने के बाद कस्टमर भी बड़ी मात्रा में पेट्रोल-डीजल भरवाने पहुंच रहे हैं। संचालकों का कहना है कि लोग पैनिक होकर गाड़ियों की टंकी फुल करा रहे हैं। कुछ कस्टमर बड़े ड्रम और पानी के टैंक में डीजल भरवाने के लिए पहुंच रहे हैं। अब स्टॉक में कमी आने के बाद पंप संचालकों ने सरकारी विभागों को उधार में तेल देना बंद कर दिया है। हालांकि सीएम नायब सैनी कह चुके हैं कि प्रदेश में पेट्रोल का 6 दिन और डीजल का 4 दिन का स्टॉक बचा हुआ है। उधर, कुरुक्षेत्र में सिलेंडर न मिलने पर लोगों ने अंबाला रोड जाम कर दी। लोगों ने सड़क पर ही खाली सिलेंडर रख दिए। पढ़िए, पेट्रोल-डीजल के स्टॉक पर सीएम क्या बोले… हिसार में पंप संचालकों ने डीसी को ज्ञापन सौंपा हिसार में पेट्रोल पंप संचालकों ने कमिश्नर को दी शिकायत में बताया कि ऑयल मार्केटिंग कंपनियां (OMC) समय से ईंधन की आपूर्ति नहीं कर रही हैं। जिससे कई पेट्रोल पंप ड्राई हो गए हैं। कंपनियों को समय से एडवांस पेमेंट देने के बाद भी पेट्रोल-डीजल की रेगुलर सप्लाई नहीं मिल रही। पंप संचालकों ने ये मांग की… —————- यह खबर भी पढ़ें… हिसार में ‘पेट्रोल नहीं’ का नोटिस, बल्लभगढ़ में तेल खत्म: जींद में सड़क जाम, खाली सिलेंडरों की कतार लगाई, सिरसा में पेट्रोल पंप पर लगाए बैरियर अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच चल रही जंग का असर घरेलू गैस (LPG) के साथ अब पेट्रोल-डीजल पर भी पड़ने लगा है। हिसार, भिवानी, बल्लभगढ़ और जींद समेत हरियाणा के कई पेट्रोल पंपों पर आज भी भीड़ लगी रही। (पूरी खबर पढ़ें)

[ad_2]
हरियाणा में पेट्रोल-डीजल का 7 दिन का स्टॉक बचा: पंप संचालक बोले- एडवांस पेमेंट पर भी सप्लाई नहीं मिली; कुरुक्षेत्र में रोड जाम किया – Hisar News