{“_id”:”69c6e229f7908bd55401b97f”,”slug”:”mustard-procurement-will-begin-today-at-the-new-grain-market-in-jatoli-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-83256-2026-03-28″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Gurugram News: नई अनाज मंडी जाटौली में आज से सरसों की खरीद शुरू होगी”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
पटौदी। नई अनाज मंडी जाटौली में आज से सरसों की खरीद शुरू हो जाएगी। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मार्केट कमेटी के सचिव विपिन यादव ने बताया कि 28 मार्च से किसानों की सरसों की खरीद सरकारी एजेंसी हैफेड द्वारा की जाएगी। उन्होंने किसानों से अपील की है कि वे अपनी फसल को अच्छी तरह सुखाकर और साफ करके ही मंडी में लेकर आएं। साथ ही सरसों में नमी की मात्रा 8 प्रतिशत से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। वहीं हैफेड के मैनेजर अरुण कुमार ने बताया कि मंडी में सरसों की खरीद के लिए बारदाना (बोरी) पूरी मात्रा में उपलब्ध है, जिससे किसानों को किसी तरह की परेशानी नहीं होगी। संवाद
Trending Videos
[ad_2]
Gurugram News: नई अनाज मंडी जाटौली में आज से सरसों की खरीद शुरू होगी