Karnal News: निसिंग में 1.61 करोड़ के पार्क का शुभारंभ Latest Haryana News

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल

Updated Sat, 28 Mar 2026 01:10 AM IST




निसिंग। हलका विधायक भगवान दास कबीरपंथी ने शुक्रवार को निसिंग में 1.61 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले आधुनिक पार्क के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि सरकार ने जनता से किए गए वादों को पूरा करते हुए प्रदेश को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य किया है। इस दाैरान नगर पालिका चेयरमैन रोमी सिंगला, पार्षद लब्बू जांगड़ा, नवाब सिंह लागर और सचिव शैलेंद्र शर्मा ने विधायक का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि करनाल-कैथल व बरास मार्ग पर बनने वाला यह पार्क सभी आवश्यक सुविधाओं से युक्त होगा, जिससे क्षेत्र के लोगों को सैर, विश्राम और स्वच्छ वातावरण का लाभ मिलेगा। संवाद


Trending Videos

[ad_2]
Karnal News: निसिंग में 1.61 करोड़ के पार्क का शुभारंभ