{“_id”:”69c6c970d4dd5fd599034e75″,”slug”:”allegations-leveled-against-bjp-government-for-increasing-unemployment-jind-news-c-199-1-sroh1009-150638-2026-03-27″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jind News: भाजपा सरकार पर बेरोजगारी बढ़ाने के लगाए आरोप”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
27जेएनडी11: विकास सिहाग।
जींद। जननायक जनता पार्टी के युवा विंग के प्रदेश महासचिव विकास सिहाग ने भाजपा सरकार पर बेरोजगारी बढ़ाने के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश का हर वर्ग मौजूदा सरकार की नीतियों से परेशान है। सरकार न तो युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवा सकी है और न ही किसानों की फसलों को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदने में सफल रही है। उन्होंने कहा कि जिन किसानों की फसल कम दामों पर खरीदी गई, उनका भुगतान भी समय पर नहीं किया गया। बुवाई के समय खाद, बीज और दवाइयां तक समय पर उपलब्ध नहीं हो पा रही हैं। आम जनता को रसोई गैस सिलिंडर लेने के लिए घंटों लाइनों में लगना पड़ रहा है। हरियाणा में लूट और भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है और सरकार जनता के विकास के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा रही।