{“_id”:”69c6d1c23692cbe07e0df514″,”slug”:”stray-dogs-create-panic-in-sector-12-karnal-news-c-18-knl1018-873963-2026-03-28″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Karnal News: सेक्टर-12 में लावारिस कुत्तों का आतंक”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sat, 28 Mar 2026 12:21 AM IST
न्यू वजीर चंद काॅलोनी मे घूमते कुत्ते संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos
करनाल। शहर के सेक्टर-12 की न्यू वजीर चंद कॉलोनी और सचदेवा अस्पताल के पीछे लावारिस कुत्तों के लोगों पर हमला करने की घटनाएं बढ़ गई हैं। क्षेत्रवासियों का दावा है कि काले और नीले रंग के कपड़े पहनने वालों पर कुत्ते अधिक हमला कर रहे हैं।
प्रतिदिन दो से चार राहगीर इन कुत्तों का शिकार बन रहे हैं। दोपहिया वाहन चालकों को भी कुत्ते दौड़ाकर गिराने की कोशिश करते हैं। ईश्वर सिंह, सुल्तान सिंह, सुबे सिंह, सुरेश मान और जग्गा सिंह ने नगर निगम में लिखित शिकायत की है लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। अतिरिक्त निगम आयुक्त अशोक कुमार का कहना है कि अगर किसी क्षेत्र में लावारिस कुत्तों से लोगों को परेशानी हो रही है तो वे निगम कार्यालय में इसकी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। निगम के हेल्पलाइन पर भी शिकायत दे सकते हैं। शिकायत के तुंरत बाद इस मामले पर संज्ञान लिया जाएगा।
[ad_2]
Karnal News: सेक्टर-12 में लावारिस कुत्तों का आतंक