[ad_1]
सूर्य घर योजना से बिजली खर्च में राहत, 78 हजार तक अनुदान
– हरियाणा में अतिरिक्त 50 हजार की सहायता
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल।
केंद्र सरकार की पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत अब आम नागरिकों, विशेषकर गरीब परिवारों को बड़ी राहत मिलने जा रही है।
इस योजना के अंतर्गत घरों की छत पर सौर ऊर्जा संयंत्र लगवाने पर अधिकतम 78 हजार रुपये तक का अनुदान दिया जा रहा है।
उपायुक्त उत्तम सिंह ने बताया कि केंद्र सरकार के अनुदान के साथ-साथ हरियाणा सरकार भी राज्य के एक लाख गरीब परिवारों को सौर संयंत्र लगाने के लिए अधिकतम 50 हजार रुपये तक की अतिरिक्त सहायता प्रदान करेगी। यह लाभ पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर दिया जाएगा।
इस योजना का लाभ वे परिवार उठा सकते हैं जिनकी वार्षिक आय 1.80 लाख रुपये से कम है। इसके अलावा 1.80 लाख से 3 लाख रुपये तक आय वाले तथा वर्ष में अधिकतम 2400 यूनिट बिजली खपत करने वाले उपभोक्ता भी पात्र होंगे।
योजना के तहत 2 किलोवाट तक क्षमता वाले सौर संयंत्र पर 30 हजार रुपये प्रति किलोवाट के हिसाब से अधिकतम 60 हजार रुपये का अनुदान दिया जाएगा। इसके बाद 2 से 3 किलोवाट क्षमता तक बढ़ाने पर अतिरिक्त 18 हजार रुपये की सहायता दी जाएगी। इस प्रकार कुल मिलाकर 78 हजार रुपये तक का लाभ मिल सकेगा।
[ad_2]
Karnal News: सूर्य घर योजना से बिजली खर्च में राहत, 78 हजार तक अनुदान


