[ad_1]
{“_id”:”69c576cfcd626b06f60d3b96″,”slug”:”all-pending-applications-will-be-settled-by-april-10-jind-news-c-199-1-jnd1010-150596-2026-03-26″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jind News: दस अप्रैल तक होगा सभी लंबित आवेदनों का निपटान”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
जींद। पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के तहत अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग के एनएसपी पोर्टल पर आए आवेदन पत्रों का निपटान दस अप्रैल तक किया जाएगा। इसके लिए जिलास्तर पर विभिन्न अधिकारियों की कमेटी गठित की गई है। जिला कल्याण अधिकारी दीपिका ने बताया कि इसको लेकर कार्यालय में बैठक हुई। इस दौरान एनएसपी पोर्टल से संबंधित सभी जिला अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि पोर्टल पर लंबित सभी आवेदन पत्रों का निपटान दो अप्रैल तक अनिवार्य रूप से किया जाए। उन्होंने बताया कि विभाग का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र छात्र या छात्रा छात्रवृत्ति के लाभ से वंचित न रहे। संवाद
[ad_2]




