{“_id”:”69c578453375fa1c520b912f”,”slug”:”crowds-gathered-at-petrol-and-diesel-pumps-in-bhuna-diesel-ran-out-at-two-places-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-150905-2026-03-26″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Fatehabad News: भूना में पेट्रोल-डीजल के लिए पंपों पर उमड़ी भीड़, दो जगह डीजल खत्म”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Thu, 26 Mar 2026 11:47 PM IST
भूना। डीजल खरीदने के लिए ट्रैक्टर की ट्रॉली में रखे हुए 20 के करीब ड्रमस्त्रोत : जागरूक पाठक
भूना। शहर में पेट्रोल-डीजल की कमी की अफवाह ने वीरवार को लोगों में हड़कंप मचा दिया। पेट्रोल पंपों पर अचानक से भीड़ उमड़ पड़ी और वाहन चालकों की लंबी कतारें लग गईं। हालात यह रहे कि लोग जरूरत से ज्यादा पेट्रोल-डीजल डलवाने लगे। कई लोग ड्रम, केन और प्लास्टिक की बोतलों में भी ईंधन भरवाते नजर आए।
Trending Videos
शाम तक स्थिति और बिगड़ गई जब शहर के दो पेट्रोल पंपों पर डीजल पूरी तरह खत्म हो गया जबकि पेट्रोल भी नाममात्र ही बचा। भीड़ के कारण पंपों पर अव्यवस्था का माहौल बना रहा और कई जगह लोगों को तेल के लिए काफी इंतजार करना पड़ा। जरूरत न होने के बावजूद लोग अफवाह के चलते ईंधन स्टॉक करने में जुटे रहे।
इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंप संचालक अनिल परुथी ने कहा कि उनके पंप पर पेट्रोल और डीजल की कोई कमी नहीं है। अफवाह के कारण अचानक मांग बढ़ गई जिससे लंबी कतारें लग गईं। आपूर्ति सामान्य है और जल्द ही स्थिति नियंत्रण में आ जाएगी। प्रशासन की ओर से लोगों से अपील की जा रही है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और आवश्यकता के अनुसार ही ईंधन खरीदें।