{“_id”:”69c57b185e62d38b420ffbfd”,”slug”:”a-young-man-was-caught-selling-tea-without-a-license-on-a-train-and-was-fined-by-the-court-narnol-news-c-196-1-nnl1004-137700-2026-03-26″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Mahendragarh-Narnaul News: ट्रेन में बिना लाइसेंस चाय बेचते पकड़ा गया युवक, कोर्ट ने लगाया जुर्माना”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Thu, 26 Mar 2026 11:59 PM IST
नारनौल। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने बिना टिकट यात्रा करने और बिना लाइसेंस अवैध रूप से चाय बेचते पकड़े गए युवक को 25 मार्च को दोषी ठहराते हुए 1500 रुपये का जुर्माना लगाया है।
Trending Videos
16 मार्च को आरपीएफ ने एक ट्रेन में जांच के दौरान रेवाड़ी के अजय नगर निवासी मुकेश कुमार को बिना टिकट यात्रा करने और बिना लाइसेंस के रेलवे कोच में चाय बेचते पकड़ा था। इस संबंध में रेलवे एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था।
मामले की सुनवाई मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट विक्रम जीत सिंह की अदालत में हुई। सुनवाई के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया और ट्रायल की मांग नहीं की। अदालत ने मुकेश कुमार को 1500 रुपये का जुर्माना भरने की सजा सुनाई। जुर्माना अदा करने के बाद आरोपी को रिहा कर दिया गया।
[ad_2]
Mahendragarh-Narnaul News: ट्रेन में बिना लाइसेंस चाय बेचते पकड़ा गया युवक, कोर्ट ने लगाया जुर्माना