Rohtak News: एनएसएस शिविर में जल संरक्षण की दिलाई शपथ Latest Haryana News

[ad_1]


21 रोहतक के आईएमटी ​स्थित एसआरएस स्कूल में आयोजित राज्य स्तरीय एनएसएस कैंप के दौरान स्वयंसेवकों



रोहतक। एसआरएस स्कूल में राज्य स्तरीय एनएसएस शिविर के दूसरे दिन वीरवार को पूर्व कृषि अधिकारी डॉ. रविंद्र नांदल ने स्वयंसेवकों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक कर शपथ दिलाई। सुबह के सत्र में हार्टफुलनेस से जुड़े वीरेंद्र फोगाट व पूर्व ब्लॉक शिक्षा अधिकारी फूल सिंह ढाका ने विद्यार्थियों को ध्यान का व्यावहारिक अभ्यास कराया। दोपहर के सत्र में भजन संध्या के साथ-साथ विभिन्न खेलों के माध्यम से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को प्रोत्साहित किया गया। चरखी दादरी से आए कार्यक्रम अधिकारी धर्मवीर ने विशेष योगदान देते हुए विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। इस अवसर पर परविंदर नेहरा, डॉ. सतीश दांगी, डॉ. पंकज जैन एवं सुशील कुमार सहित अनेक अधिकारी उपस्थित रहे। संवाद


Trending Videos

[ad_2]
Rohtak News: एनएसएस शिविर में जल संरक्षण की दिलाई शपथ