[ad_1]
Last Updated:
चंडीगढ़ में नई आबाकारी नीति के तहत L 2D लाइसेंस से मॉल्स, पेट्रोल पंप और 3 करोड़ से अधिक GST वाले ग्रोसरी स्टोर्स पर इम्पोर्टेड शराब की बिक्री होगी.
चंडीगढ़ में आबकारी नीति 2026-27 के तहत ई-टेंडरिंग में शराब ठेकों की बोली ने इस बार नया रिकॉर्ड कायम किया है.
चंडीगढ़. देश के सबसे खुबसूरत शहरों में शुमार चंडीगढ़ में अब ठेकों के अलावा, मॉल्स, पेट्रोल पंप और ग्रोसरी स्टोर्स पर भी शराब की बिक्री होगी. चंडीगढ़ प्रशासन ने नई आबाकारी नीति की घोषणा कर दी है और शहर में शराब के कुल 97 ठेकों की बोली लगाई गई थी. ऐसे में सबसे बड़ा सवाल है कि क्या शहर में सभी ग्रोसरी स्टोरों पर शराब की बिक्री होगी. वहीं, कौन कौन से ब्रैंड इन स्टोरों पर बिकेगी.
जानकारी के अनुसार, शहर के सभी ग्रोसरी स्टोरों पर शराब की बिक्री नहीं होगी. प्रशासन ने तय किया है कि जिन स्टोरों की जीएसटी रिटर्न तीन करोड़ रुपये से अधिक होगा, उन्हीं को परमिशन दी जाएगी. वहीं, एक अप्रैल से यह नीति लागू हो जाएगी. यानी जो स्टोर लाइलेंस ले लेंगे, वहां पर शराब की बिक्री की मंजूरी मिल जाएगी.
दरअसल, पेट्रोल पंप और मॉल में शराब बेचने के लिए L-2D लाइसेंस श्रेणी के तहत लाइसेंस मिलेगा. ऐसे में जिन मॉल और पेट्रोल पंप का एरिया 300 वर्ग फुट तक रहेगा, वहां, पर इम्पोर्टेस वाइन और बीयर की बिक्री की अनुमति मिलेगी. यानी विदेशी शराब की बिक्री की ही मंजूरी ग्रोसरी स्टोर्स पर दी जाएगी.
चंडीगढ़ के डीसी निशांत यादव ने कहा कि वेंडर के लिए सख्त प्रवाधान किए गए हैं और जिन ग्रोसरी शॉप का जीएसटी 3 करोड़ से ज्यादा है, उन्हें लाइसेंस दिए जा रहे हैं और वह अपने स्टोर में इम्पोर्टेड शराब रख सकते है. यह सभी नियम, जिस में पेट्रोल पंप पर ग्रोसरी शॉप हैं, उनके लिए भी हैं. हालांकि, शहर में अभी पेट्रोल पंप पर को भी ग्रोसरी स्टोर नहीं हैं. गौर रहे हि यह पहली बार है कि चंडीगढ़ में ठेके के अलावा, अन्य जगहों पर भी शराब की बिक्री होगी. गौर रहे कि 19 और 25 मार्च को दो चरणों में इस बार शहर के 97 शराब के ठेके बिके हैं, जिससे प्रशासन को आरक्षित 376.24 करोड़ रुपये के मुकाबले 487.68 करोड़ रुपये की कमाई हुई है. डीसी निशांत यादव ने बताया कि 130 करोड़ रुपये अधिक आया हुई है.
About the Author

Vinod Kumar Katwal, a Season journalist with 14 years of experience across print and digital media. I have worked with some of India’s most respected news organizations, including Dainik Bhaskar, IANS, Punjab K…और पढ़ें
[ad_2]




