चंडीगढ़ मेयर के पैर में आई मोच, लगा प्लास्टर: रामनवमी समारोह के दौरान लगी चोट, दिनभर दुपट्टा बांधकर प्रोग्रामों में होते रहे शामिल – Chandigarh News Chandigarh News Updates

[ad_1]


चंडीगढ़ के मेयर सौरभ जोशी के एक प्रोग्राम में शामिल होते समय पैर में मोच आ गई। इसके बाद उन्हें पांव में प्लास्टर चढ़ाना पड़ा है। हालांकि उन्होंने मोच के बावजूद भी अपने सारे प्रोग्राम अटेंड किए हैं। इस दौरान वह पैर में दुपट्टा बांधकर प्रोग्राम में शामिल होते रहे। मेयर का कहना है कि उनके लिए जनता पहले है। उन्होंने बताया कि वह निरंतर इसी तरह लोगों की सेवा में जुटे रहेंगे। सेक्टर-30 के प्रोग्राम में आई दिक्कत जानकारी के मुताबिक राम नवमी के उपलक्ष्य में सेक्टर-30 में राम नवमी का प्रोग्राम था, जिसमें शामिल होने के लिए मेयर पहुंचे थे। इस दौरान अचानक उनका पैर मुड़ गया। उसमें मोच आ गई। लेकिन इस दौरान मेयर सीधे अस्पताल जाने की बजाय लोगों की सेवा में जुटे रहे। उन्होंने सारे प्रोग्राम पैर में दुपट्टा बांधकर अटेंड किए। अस्पताल में एक्सरे के बाद करवाई जांच इसके बाद मेयर शाम को वापस लौटते समय सेक्टर-16 जनरल अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने तुरंत एक्स-रे किया और एहतियात के तौर पर उनके बाएं पैर पर प्लास्टर लगा दिया। मेयर का कहना है कि ईश्वर की कृपा और आप सभी के आशीर्वाद से अब मैं बेहतर महसूस कर रहा हूं। डॉक्टरों एवं अस्पताल स्टाफ का त्वरित उपचार के लिए धन्यवाद, और फोन व संदेशों के माध्यम से चिंता व्यक्त करने वाले सभी शुभचिंतकों का हृदय से आभार। पैर पर प्लास्टर है, लेकिन जनसेवा का संकल्प पहले से भी मजबूत है। जनता की सेवा जारी रहेगी- इसे कोई नहीं रोक सकता।

[ad_2]
चंडीगढ़ मेयर के पैर में आई मोच, लगा प्लास्टर: रामनवमी समारोह के दौरान लगी चोट, दिनभर दुपट्टा बांधकर प्रोग्रामों में होते रहे शामिल – Chandigarh News