Charkhi Dadri News: कलाली में मोबाइल टॉवर से 21 बैटरियां चोरी, प्राथमिकी दर्ज Latest Haryana News

[ad_1]

झोझू कलां। दादरी जिले के गांव कलाली में एक कंपनी के टॉवर से 21 बैटरियां चुराने का मामला सामने आया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।


Trending Videos

भिवानी जिले के गांव कोहाड़ निवासी अमित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह एक सिक्योरिटी कंपनी में सुपरवाइजर के पद पर तैनात है। बुधवार को उसके पास तकनीशियन अशोक का फोन आया और बताया कि उसने 3-4 दिन पहले कलाली गांव में लगे इंडस कंपनी के टॉवर को संभाला था, उस समय सब सही था। बुधवार को वह गांव कलाली में टॉवर पर आया तो यहां से 21 बैटरियां चोरी हुई मिलीं। झोझू कलां थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

[ad_2]
Charkhi Dadri News: कलाली में मोबाइल टॉवर से 21 बैटरियां चोरी, प्राथमिकी दर्ज