{“_id”:”69c5a279d251aa8b00043512″,”slug”:”information-on-disaster-management-and-first-aid-karnal-news-c-18-knl1018-872753-2026-03-27″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Karnal News: आपदा प्रबंधन व प्राथमिक उपचार की दी जानकारी”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Fri, 27 Mar 2026 02:47 AM IST
करनाल। कुमारी विद्यापति आनंद डीएवी महिला महाविद्यालय में यूथ रेडक्राॅस एवं आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ की ओर से वीरवार को फर्स्ट एड और आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इस दाैरान आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए प्राथमिक उपचार को जानकारी दी गई। प्राचार्या मीनू शर्मा ने छात्राओं को समाज सेवा, मानवता एवं सहयोग की भावना अपनाने के लिए प्रेरित किया। जिला प्रशिक्षण अधिकारी राजपाल चौधरी ने आपदा प्रबंधन की आवश्यकता, आपातकालीन परिस्थितियों में सजगता और प्राथमिक उपचार के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर छात्राओं ने नशा मुक्ति की शपथ ली और समाज में जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। इस मौके पर डाॅ. अनुराधा नागिया, डाॅ. रेणु बालियान और डाॅ. दीप्ति शर्मा मौजूद रहीं। संवाद
Trending Videos
[ad_2]
Karnal News: आपदा प्रबंधन व प्राथमिक उपचार की दी जानकारी