Mahendragarh-Narnaul News: कॉमनवेल्थ व एशियन गेम्स 2026 के लिए शर्मिला का हुआ चयन haryanacircle.com

[ad_1]

कनीना। उपमंडल के गांव छिथरोली की पैरा एथलीट शर्मिला ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 और एशियन गेम्स के लिए क्वालीफाई किया है। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी की लहर है।

शर्मिला ने जनवरी 2026 में आयोजित विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में शॉटपुट और डिस्कस थ्रो में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए थे।

इसके अलावा फरवरी में दुबई ग्रैंड प्रिक्स चैंपियनशिप में उन्होंने शॉटपुट में स्वर्ण पदक और डिस्कस थ्रो में कांस्य पदक हासिल किया। मार्च में भुवनेश्वर में आयोजित 24 वीं पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भी शर्मिला ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए शॉटपुट में स्वर्ण पदक और डिस्कस थ्रो में कांस्य पदक जीता।

इस दौरान उन्होंने नए राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी स्थापित किए। लगातार बेहतरीन प्रदर्शन के चलते शर्मिला ने कॉमनवेल्थ गेम्स और एशियन गेम्स के लिए अपनी जगह पक्की कर ली है। वह पिछले दो वर्षों से सोनीपत में कोच वीरेंद्र धनखड़ के मार्गदर्शन में कड़ी मेहनत कर रही हैं। शर्मिला की इस उपलब्धि पर क्षेत्रवासियों ने खुशी जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

[ad_2]
Mahendragarh-Narnaul News: कॉमनवेल्थ व एशियन गेम्स 2026 के लिए शर्मिला का हुआ चयन