चंडीगढ़ में दिनदहाड़े ज्वेलरी शोरूम में चोरी: ग्राहक बनकर आई महिला 166 ग्राम सोने का सेट लेकर फरार, आरोपी CCTV में कैद – Chandigarh News Chandigarh News Updates

[ad_1]


चंडीगढ़ के सेक्टर-35 में स्थित एक ज्वेलरी शोरूम में दिनदहाड़े चोरी की वारदात सामने आई है। यहां एक महिला ग्राहक अपने पुरुष साथी के साथ शोरूम में दाखिल हुई और चालाकी से करीब 166 ग्राम का सोने का सेट चोरी कर फरार हो गई। पूरी घटना शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। मामले की सूचना मिलने के बाद सेक्टर-36 थाना पुलिस ने शोरूम के मैनेजर संदीप कश्यप की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपित महिला और उसके साथी की पहचान कर उनकी तलाश में जुटी हुई है। जानकारी के अनुसार, घटना दोपहर करीब 12:31 बजे की है, जब एक महिला और उसका साथी ग्राहक बनकर शोरूम में पहुंचे। दोनों ने सेल्स स्टाफ से सोने के आभूषण दिखाने के लिए कहा। इस दौरान महिला ने बातचीत और आभूषण देखने के बहाने कर्मचारियों का ध्यान भटकाया। 22 कैरेट सोने का एक सेट चोरी इसी बीच महिला ने मौके का फायदा उठाते हुए 22 कैरेट सोने का एक सेट, जिसका वजन करीब 166.200 ग्राम बताया जा रहा है, उसके डिब्बे सहित उठा लिया। इसके बाद करीब 12:42 बजे दोनों बिना किसी को शक हुए शोरूम से बाहर निकल गए। चोरी का खुलासा उस समय हुआ जब शोरूम प्रबंधन ने रोजाना की तरह स्टॉक की जांच की। जांच के दौरान सेट गायब मिला, जिसके बाद पूरे शोरूम में तलाश की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई, जिसमें महिला और उसके साथी की पूरी हरकत सामने आ गई।

[ad_2]
चंडीगढ़ में दिनदहाड़े ज्वेलरी शोरूम में चोरी: ग्राहक बनकर आई महिला 166 ग्राम सोने का सेट लेकर फरार, आरोपी CCTV में कैद – Chandigarh News